फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: पानी में साबुन मिलाकर पीने से बंदी की हालत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला जेल में दहेज उत्पीड़न के आरोप में निरुद्ध बंदी ने सोमवार की सुबह पानी में साबुन मिलाकर पी लिया। हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर बताते हुए उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

बेनीगंज थाना क्षेत्र के रायपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार (30) दहेज उत्पीड़न के आरोप में 3 जून 2024 से जिला जेल में बंद है। सोमवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों की नजर से बचकर उसने पानी में साबुन मिलाकर पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने इसकी सूचना जेलर योगेश कुमार काे दी। उन्होंने सिपाही संदीप कुमार वर्मा व दुर्गेश कुमार के साथ उसको मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें