पिहानी। बाउली गांव में नहर में भैंस नहलाने गया किशोर डूब गया। इकलौते पुत्र की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। बाउली निवासी गुड़्डू का पुत्र सुरजीत (17) सोमवार को शारदा नहर में भैंस नहलाने गया था। इसी दौरान भैंस के ऊपर बैठा सुरजीत फिसलकर नहर में गिर गया। उसे तैरना नहीं आता था। आस पास मौजूद लोगों ने उसे नहर में निकाला और परिजनों को सूचना देकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। सीएचसी में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दो बहनों के बीच इकलौता भाई था। (संवाद)