अंजुमन इस्लामिया द्वारा गरीबों के लिए आयोजित कंबल
एवं वजीफा वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सपा के राष्ट्रीय महासचिव डा.
अशोक बाजपेयी ने कहा कि गरीबों एवं असहायों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य का
कार्य है। समाज के सभी समृद्ध लोगों को इस ओर आगे आना चाहिए।
इस मौके
पर उन्होंने गरीबों को कंबल एवं वजीफे की धनराशि का वितरण किया। कार्यक्रम
में मौजूद पूर्व विधायक खालिद गौरी, सरस्वती सदन के अध्यक्ष अरुणेश
बाजपेयी, अधिवक्ता संघ अध्यक्ष रामेश्वर बाजपेयी, पूर्व अध्यक्ष रामप्रताप
यादव, कुलभूषण सिंह, पूर्व पालिकाध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, प्रोफेसर अतहर
अली सिद्दीकी, सपा जिला उपाध्यक्ष पारुल दीक्षित का संस्था पदाधिकारियों
द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत शहर काजी खतीब व इमाम जामा
मसजिद मुफ्ती मो. इजहार कासमी ने तिलावत कुरान कर की। संस्था के जनरल
सेक्रेट्री हफीज अहमद खां ने सालाना रिपोर्ट पेश कर ब्योरा दिया। संस्था
के सदर मो. खालिद ने सभी का आभार जताते हुए पूर्व मंत्री से बालिकाओं की
शिक्षा के लिए इंटर कालेज खुलवाने को मदद करने को कहा, जिस पर उन्होंने हर
संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम में 150 कंबलों का वितरण किया
गया। इस मौके पर सभासद जमील अहमद, हाजी गुफरान, नवीन चंद्र, प्रहलाद
मिश्रा, अवधेश गुप्ता, श्रीकांत पाठक, अनिल मिश्रा, मनीष श्रीवास्तव, हफीज
अहमद आदि मौजूद थे।