खुद के स्वास्थ्य के प्रति जो व्यक्ति सचेत रहता है,
उसे बीमारियां कभी नहीं लगती। इसलिए रोगों को यदि दूर रखना है तो उत्तम
स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना ही होगा।
आर्य कन्या डिग्री कालेज में
आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के मौके पर छात्राओं को संबोधित करते हुए
महाविद्यालय की प्राचार्या निर्मला यादव ने यह बात कही। उन्होंने छात्राओं
का आह्वान किया कि प्रोटीन व विटामिन से भरपूर भोजन लें, ताकि स्वास्थ्य
अच्छा बना रहे।
शिविर का आयोजन न्यूट्रीचार्ज ने किया था। सीनियर एडवाइजर व
मेंटर्स ने कालेज की लगभग 200 से अधिक छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर
उन्हें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी। शिविर में टीचरों और शिक्षणेत्तर
कर्मियों ने भी स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर का संचालन सरिता यादव,
साधना शुक्ला ने किया। राजेंद्र ने कार्यक्रम में सहयोग किया।