फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर

Mon, 16 Mar 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल निदेशालय के तत्वावधान में स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला खेल कार्यालय द्वारा प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वालीबाल और जूडो की प्रतियोगिताओं में तमाम खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जूडो की प्रतियोगिता में विभिन्न भार वर्ग में बालक और बालिकाओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


वालीबाल की प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं, जिसमें कई टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता खिलाड़ी और टीमोें को पुरस्कृत भी किया गया। जिला खेल कार्यालय के निर्देशन में आयोजित जूडो और वालीबाल का शुभारंभ टोडरपुर ब्लाक प्रमुख उदयवीर सिंह ने किया।

दो विधाओं में आयोजित खेल प्रतियोगिता में वालीबाल में जूनियर वर्ग में 18 वर्ष से कम बालकों की तथा जूडो में बालक व बालिकाओं की विभिन्न भार वर्गों में प्रतियोगिता हुई। वालीबाल में स्कूलों व स्टेडियम की कुल सात टीमों के बीच में मैच खेले गए।
विज्ञापन


कई राउंडों में हुई वालीबाल प्रतियोगिता के बाद फाइनल स्टेडियम और उच्चतर प्राथमिक विद्यालय बदगदिया के बीच हुआ। दो चक्रों में हुए फाइनल में स्टेडियम और विद्यालय की टीम द्वारा 25-15 और 25-12 गोल हुए और स्टेडियम विजयी रही, जबकि स्कूल की टीम उपविजेता बनी।

जूडो में भी खिलाड़ियों ने हुनर दिखाया। प्रतियोगिता के समापन पर ब्लाक प्रमुख शाहाबाद ने पुरस्कार का वितरण किया। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राकेश श्रीवास्तव ने भी बच्चों के उज्जवल भविष्य का आशीर्वाद दिया। मुख्य निर्णायक में जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना रहे।

अनुपम पाल, प्रियंका अवस्थी, तुष्तिा सिंह, अजीत पाल ने जूडो में निर्णय दिया। वालीबाल में निर्णायक अब्दुल हफीज, गोपाल मिश्रा, पारुल गुप्ता, महेंद्र गुप्ता व ओम पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें