फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ब्राह्मण एकजुट होकर समाज को दें दिशा’

Mon, 16 Mar 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
सनातन ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में रविवार को होली मिलन समारोह में ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर नई दिशा की ओर अग्रसर होने का संदेश दिया गया।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान स्थित एक पैलेस में आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. कृपाशंकर मिश्र ने आपसी सहयोग व सद्भाव पर जोर दिया। डा. केशवानंद सरस्वती ने कहा कि अलग अलग संगठन में बंटे समाज के लोग एकजुट हों, तभी समाज के लोगाें का कल्याण संभव है।

डा. बीएस पांडेय ने भी अपने विचारों से समाज के लोगों को अवगत कराया है। पूर्व विधायक लालन शर्मा ने ब्राह्मण समाज की एकजुटता पर जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रवण मिश्र राही ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला संयोजक गिरीश चंद्र बाजपेयी, जिलाध्यक्ष सरोज मिश्र, जिलाध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ श्यामहरि दीक्षित, महासचिव राहुल बाजपेयी, उपाध्यक्ष आशुतोष बाजपेयी, रोहित बाजपेयी, कमलेश पाठक आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें