फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चक्का जाम को लेकर बनाई रणनीति

Tue, 14 Apr 2015 12:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष हरिओम पांडेय ने कहा कि 13 सूत्रीय मांगों पर आश्वासन के बावजूद कार्रवाई नहीं हो रही, जिससे अब 22 अप्रैल की रात्रि 12 बजे से रोडवेज बसोें का चक्का जाम करेंगे। इस बाबत उन्होंने सोमवार को गोला डिपो, शाहजहांपुर, सीतापुर, लखीमपुर, कन्नौज व जिले के समस्त शाखा अध्यक्ष/मंत्रियों की बैठक कर आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा की।
विज्ञापन


क्षेत्रीय अध्यक्ष पांडे ने कहा कि 20-20 साल से संविदा पर लगे कर्मचारी दिन रात एक कर कड़ी मेहनत से निगम की बसों द्वारा जनता की सेवा करने में तत्पर हैं, पर आज तक उनको नियमित नहीं किया गया। उनका वेतन तक निर्धारित नहीं किया गया। इस बाबत 13 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन प्रदेश सरकार एवं रोडवेज के एमडी द्वारा संयुक्त रूप से स्वीकारने के बावजूद कर्मियों को उपेक्षित रखा जा रहा है।

सरकार और अधिकारी वादा करके वादा खिलाफी कर रहे हैं, जिसे अब किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कहा कि 35 प्रतिशत नियमित की जा रही भर्ती को आधार बनाकर संविदा कर्मियों की भर्ती की जाए, समस्त संविदा चालक व परिचालकों को नियमित कर्मियों की भांति 15,400 रुपये प्रतिमाह दिलाया जाए। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार अपनी मनमानी पर उतारू है, तो कर्मचारी भी हक की लड़ाई को कमर कस चुके हैं।
विज्ञापन


यदि हड़ताल भी करनी पड़ी तो की जाएगी। सरकार को उसी की भाषा में जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर यशपाल तोमर, कमलेश कुमार, जितेंद्र कुमार, राजेश पांडेय, राकेश गुप्ता, जितेंद्र बहादुर, विनोद त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, अखिल बाजपेयी, बीके त्रिपाठी, प्रदीप सिंह, प्रेम नारायण आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें