फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली दरों में वृद्धि के खिलाफ प्रदर्शन

Tue, 14 Apr 2015 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की खरीद और वितरण में अनियमितता से दरों में बढ़ोतरी करने का आरोप लगाकर सोमवार को आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। आप कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट परिसर में पावर कारपोरेशन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अव्यवस्था और कुप्रबंधन की जांच को सीएजी टीम से आडिट कराने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम विजय गुप्ता को देते हुए विद्युत दरों पर लगाम लगाने की मांग की। आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक शमशुद्दीन के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ताओं ने पावर कारपोरेशन के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।

जिला संयोेजक ने बताया कि उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन में व्याप्त गड़बड़ी से ही प्रदेश में बिजली के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी मार आम आदमी को झेलनी पड़ रही है। तमाम हानियाेें को दिखाकर बिजली के दाम बढ़ाए जा रहे, जबकि हानियों को कम करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि व्याप्त अव्यवस्था व कुप्रबंधन के कारण ही बिजली की खरीद और वितरण में अनियमितता हो रही है। जिसको लेकर जिम्मेदारों का उत्तरदायित्व निर्धारित करना जरूरी है। बताया कि कारपोरेशन वर्ष 15-16 में भी विद्युत दरों को बढ़ाने को विद्युत नियामक पर अवैधानिक दबाव डाल रहा है, जिस पर रोक लगाई जाए।

वहीं विद्युत नियामक द्वारा मांगी गई एटीसी लॉस और लाइन लॉस का ब्योरा देने में कारपोरेशन से आनाकानी की जा रही है। वीवीआईपी जिलाें में बेतहाशा विद्युत चोरी हो रही, जिस पर कारपोरेशन के अफसर पर्दा डाल रहे हैं। कहा कि आंकड़ों को मनमाने ढंग से पेश किया जाता है।

कहा कि कारपोरेशन उसके उत्पादन एवं वितरण कंपनियों के साथ निजी उत्पादन कंपनियों का आडिट भी कैग से कराया जाए। आप कार्यकर्ताओं ने तमाम अन्य बिंदुओं पर भी जांच की मांग करते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन एडीएम को सौंपा है। इस दौरान राममूर्ति, सोमपाल, हरीराम, विनोद कुमार, बृज किशोर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें