फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बीडीओ माधौगंज से याचिका समिति ने पूछा दिवंगत पूर्व एमएलसी से कैसे की बात

विज्ञापन
विज्ञापन
- दिवंगत एमएलसी ने हैंडपंप लगवाए के लिए कहा था, बीडीओ ने रिपोर्ट में बताया बात हो गई
विज्ञापन

- विधानपरिषद की याचिका समिति ने लंबित प्रकरणों पर अधिकारियों से ली जानकारी

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। विधानपरिषद की याचिका समिति के सदस्य शुक्रवार की देर शाम उस समय हैरत में पड़ गए जब एक मामले में माधौगंज बीडीओ ने दिवंगत पूर्व एमएलसी से मोबाइल पर बात होने और उनके संतुष्ट होने की रिपोर्ट दी। याचिका समिति के सभापति एमएलसी अशोक अग्रवाल और सदस्यों ने बीडीओ के इस कृत्य पर नाराजगी जाहिर की। सवालिया लहजे में पूछा कि दिवंगत पूर्व एमएलसी से कैसे और कब बात कर ली।
विधानपरिषद की याचिका समिति के सदस्य शुक्रवार को दो दिवसीय जिले के दौरे पर पहुंचे। समिति में लंबित प्रकरणों पर अधिकारियों के साथ स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक कर एक-एक प्रकरण पर जानकारी ली। याचिका समिति के पास 2016 में उस समय एमएलसी रहे नसीब पठान की तरफ से दिए गए माधौगंज ब्लॉक के परौली में शंकर जी के मंदिर पर इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जाने की मांग लेकर मामला दर्ज है।
विज्ञापन

समिति ने बैठक में माधौगंज बीडीओ सर्वेश कुमार वर्मा की तरफ से उक्त प्रकरण पर दी गई रिपोर्ट में मंदिर पर पांच-छह साल पहले से ही हैंडपंप लगा हुआ है। जो क्रियाशील भी है। जल जीवन मिशन में मंदिर के पास पानी की आपूर्ति शुरू करा दी गई है। बीडीओ माधौगंज ने रिपोर्ट में कहा है कि याची पूर्व एमएलसी नसीब पठान से मोबाइल पर संपर्क किया और वह पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं।
विज्ञापन

बीडीओ की रिपोर्ट पर याचिका समिति ने पूछा कि दिवंगत पूर्व एमएलसी से कब और कैसे बात कर ली। पूर्व एमएलसी नसीब पठान साल 2020 में कोरोना काल में दिवंगत हो गए थे, फिर कैसे और किसे बात कर संतुष्ट कर दिया। याचिका समिति ने लोक निर्माण और शिक्षा विभाग के प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर की। बैठक में अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें