हरदोई। हरदोई मेला महोत्सव के लिए रविवार को प्रतिभागियों ने ऑडिशन दिया।
महोत्सव के 11वें सीजन के लिए श्रीशचंद्र बरात घर में हुए ऑडिशन में तमाम प्रतिभाओं ने अपने जलवे बिखेरे। प्रतिभाओं ने अपने हुनर से निर्णायकों को प्रभावित किया और जमकर तालियां बंटोरीं।ऑडिशन का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्राची दीक्षित व विशिष्ट अतिथि नेकी की दीवार के संयोजक शचींद्र मिश्र ने दीप प्रज्ज्वलन कर व गणेश व मां शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके किया।
मुख्य अतिथि ने प्रतिभागियों को प्रेरित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं को निखरने का मौका मिलता है। विशिष्ट अतिथि ने भी प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया। नृत्य के ऑडिशन में प्राथमिक वर्ग से दिव्य, आराध्या, अनुष्का, अवनी, प्राची, अंजलि, कनिष्क व आद्या सहित 42 बच्चों ने, जूनियर वर्ग में आयुष्मान, शिवांश, आर्यन, लाइवा सहित 26 बच्चों ने व सीनियर वर्ग से अंजरी, कृति, अपूर्व व अमन सहित 12 बच्चों ने प्रतिभाग किया।
गायन में अभि, शिवांगी, यश्वी सहित पांच बच्चे, जूनियर वर्ग में कृति, अपूर्व, आस्था व अंजरी सहित दस व सीनियर वर्ग में सार्थक, कार्तिक, सृजन व पलक सहित 16 बच्चों ने प्रतिभाग किया। नृत्य में निर्णायक गौरव शुक्ला व गायन में रवि तिवारी रहे। संचालन कुलदीप द्विवेदी ने किया। इस मौके पर रवि किशोर गुप्ता, अजीत शुक्ल, आयुषी रस्तोगी, रज्जन सिंह, अतिशय पांडेय, शिवा व स्नेहा आदि मौजूद रहीं।