फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टरों के पैनल ने नरमुंडों का पोस्टमार्टम किया

Mon, 16 Jan 2017 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हड्डी - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। देहात क ोतवाली क्षेत्र के कौंढ़ा गांव में रोड क ी खुदाई के दौरान टीले से बरामद हुए तीन नरमुंड का सोमवार को डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। अब मंगलवार को इन नरमुंड का एक्सरे किया जाएगा। इसके बाद फोरेसिक जांच के लिए  लखनऊ भेज दिए जाएंगे।
विज्ञापन


देहात कोतवाली क्षेत्र में कौंढा गांव के निकट टीले की खुदाई में मिले तीन नर मुंडों का सोमवार को डॉ. सुरजीत सिंह, डॉ. मुरलीधर और डॉ. आशीष अग्रवाल के तीन सदस्यीय पैनल ने पोस्टमार्टम किया।

पोस्टमार्टम सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को तीनों ने नरमुंड का एक्सरे किया जाएगा। इसके बाद इन नरमुंड को फोरेसिंक जांच के लिए लखनऊ विधिविज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
विज्ञापन


हरदोई-शाहजहांपुर रोड को फोर लेन किया जाना है। शनिवार को जेसीबी से रोड के आस-पास के एरिया की खुदाई की जा रही थी। इस दौरान यहां पर  तीन नरमुंड मिले थे।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने रविवार को नर कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चरी में रखवाया था। कोतवाल हीरालाल चौरसिया ने बताया कि नरमुंड का पोस्टमार्टम हो गया है, कुछ और भी जांच होनी है। इसके बाद तीनों नरमुंड जांच के लिए लखनऊ भेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें