फोटो-41-निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करते सांसद जय प्रकाश। स्रोत स्वयं
- 14.97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव है मंजूर
- जनवरी में शुरू हुआ था काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। लखीमपुर खीरी और हरदाेई जनपद को जोड़ने वाले गोमती नदी के मढि़या घाट पर हो रहे पुल निर्माण के कार्य का सांसद जय प्रकाश ने निरीक्षण किया। निर्माण कार्य में तेजी लाने और तय समय में काम पूरा करने के निर्देश भी सांसद ने दिए। उन्हाेंने कहा कि गुणवत्ता और समयबद्धता बहुत जरूरी है।
गोमती नदी के मढि़या घाट पर पुल का निर्माण कराने के लिए 14. 97 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन ने मंजूर किया था। इसके सापेक्ष 7.48 करोड़ रुपये भी जारी किए थे। पुल का निर्माण राज्य सेतु निर्माण निगम करा रहा है। बुधवार को सांसद जय प्रकाश ने निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण कर अब तक की प्रगति के बारे में जानकारी ली। यहां 120.68 मीटर लंबे पुल का निर्माण होना है। पुल के दोनों तरफ 200-200 मीटर पहुंच मार्ग का निर्माण भी होना है। निरीक्षण के दौरान जितेंद्र सिंह, रामशरण सिंह, बबलू सिंह बखरिया, आशू सिंह, राजीव सिंह आदि मौजूद रहे।