फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: ब्रेक लगाने पर पीछे बैठी मां गिरी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। संडीला-मल्लावां मार्ग पर सामने से आ रहे वाहन को देखकर बाइक सवार युवक ने ब्रेक लगा दी। इसके कारण बाइक पर पीछे बैठी मां सड़क पर गिर गईं और घायल हो गईं। मंगलवार दोपहर गंभीर हालत में उन्हें मल्लावां सीएचसी से मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उन्नाव के बेहटा मुजाबर थाना क्षेत्र के शारदाखेड़ा निवासी लक्ष्मी देवी (46) का पुत्र अशोक दिल्ली की कपड़ा फैक्टरी में काम करता है। होली पर अशोक गांव आया था। बड़े पुत्र अनिल ने बताया कि मंगलवार को अशोक व मां लक्ष्मी को दिल्ली जाना था। अशोक और मां को मल्लावां से बस पकड़नी थी। सामान ज्यादा होने के कारण अशोक अकेले ही बस से मल्लावां चला गया। छोटा भाई मनीष (18) मां को बाइक से लेकर मल्लावां जा रहा था। संडीला-मल्लावां मार्ग पर गोसवा के पास सामने से वाहन आने से मनीष ने ब्रेक लगा दी। इसमें पीछे बैठीं मां सड़क पर गिर गईं। उन्हें पहले सीएचसी फिर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि परिजन ने कोई आरोप नहीं लगाया है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें