बावन। कस्बा स्थित पेट्रोल पंप पर शुक्रवार को उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक हुई। अध्यक्षता विमलेश दीक्षित ने की। इसमें क्षेत्रीय व्यापारियों की समस्याएं सुनीं गईं। पदाधिकारियों ने उनके निस्तारण का आश्वासन दिया। इसमें संगठन का विस्तार भी किया गया।
जिलाध्यक्ष विमलेश दीक्षित ने कहा कि कोरोना काल में व्यापारियों ने जान जोखिम में डालकर किराना, मेडिकल और सब्जी आदि की दुकानें खोलीं और लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा किया। कहा कि व्यापारियों का समाज में सबसे महत्वपूर्ण स्थान है।
जिला महामंत्री अशोक उपाध्याय ने कहा कि सभी व्यापारी तय मानक, नियम व शासन-प्रशासन के निर्देशों के आधार पर व्यवसाय करें। इसके बाद भी अगर कोई अधिकारी व्यापारियों को परेशान करता है तो संगठन पूरी मजबूती से उनके हित की लड़ाई लड़ेगा।
नगर कोषाध्यक्ष आलोक गुप्ता, ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष विभू गुप्ता, नगर महामंत्री रजनीश गुप्ता, नगर अध्यक्ष कैलाश गुप्ता, अपूर्व महेश्वरी, पूजा पाठक व सुमन ने भी विचार रखे।
संचालन आलोक गुप्ता ने किया। विनोद गुप्ता, अरुण सिंह, शिव शर्मा, पुनीत मिश्रा, विजय प्रकाश सोनी, कमलेश्वर नाथ सोनी व मायारतन आदि मौजूद रहे।