फोटो-30-मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ से मुलाकात करते जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह, बार एसोसिएशन के
हरदोई। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह ने बिलग्राम-मल्लावां के विधायक आशीष सिंह आशू के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। बुधवार शाम लखनऊ में हुई मुलाकात के दौरान विधायक ने बेमौसम बारिश और ओला गिरने से हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग मुख्यमंत्री से की। वहीं, जिला उपाध्यक्ष ने अपने पैतृक गांव में ग्रामीण हाट, बारातघर और मिनी स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की मांग रखी।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संदीप सिंह मूलरूप से सांडी विकास खंड के आदमपुर गांव के निवासी हैं। मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने आदमपुर में युवाओं और बच्चों के लिए मिनी स्टेडियम का निर्माण कराए जाने की मांग की। साथ ही कहा कि गांव में कोई बरातघर न होने के कारण ग्रामीणों को परेशानी होती है। इसलिए बरातघर बनवाए जाने की मांग की। गांव में कोई बाजार और मंडी न होने के कारण किसानों की समस्या का उल्लेख करते हुए हाट बाजार बनवाए जाने की मांग भी मुख्यमंत्री से की। भाजपा नेता ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने उनकी सभी मांगों पर सकारात्मक रुख दिखाया है। मुलाकात के दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह गुड्डू और बार एसोसिएशन के महामंत्री पंकज सिंह भी मौजूद रहे।