फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं की अंगुलियों के जादू ने किया चमत्कार

Thu, 25 Dec 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी भवन में चल रहे स्वाभिमान महोत्सव के दौरान गुरुवार को हुई अल्पना, कलश व गायन प्रतियोगिताओं से बच्चों ने जमकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अल्पना व कलश सज्जा में छात्राओं की कलाकारी देख जहां देखने वाले देखते ही रह गए, वहीं गायन प्रतियोगिता में आवाज का जादू देख लोग ताली बजाए बिना न रह सके।
विज्ञापन


कलश प्रतियोगिता में जहां श्रद्धा पांडे ने प्रथम स्थान पर बाजी मारी तो वहीं अल्पना में कौशिकी को अव्वल घोषित किया गया। नीतिका सेवा संस्थान के तत्वावधान में हो रहे महोत्सव में गुरुवार को गायन, कलश व अल्पना प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें होनहारों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। गायन में अनुषा त्रिवेदी, चेतना खरे, अधिराज सिंह, अंकिता त्रिवेदी, हासिर अजहर आदि ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बड़ों तक को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया, तो कलश प्रतियोगिता में भी कलाकारी साफ दिखी।

दो वर्गों सीनियर व जूनियर में हुई प्रतियोगिता में भी प्रतिभागियों ने अपने हुनर को दिखाकर बड़ों को भी दांतों तले अंगुली दबाने को मजबूर कर दिया। जूनियर कलश प्रतियोगिता में श्रद्धा पांडे प्रथम, इशिता मिश्रा द्वितीय एवं प्रिया कयश्प को तृतीय घोषित किया गया। सीनियर में नंदिनी दीक्षित प्रथम, प्रीति शुक्ला द्वितीय एवं सागर गुप्ता को तृतीय घोषित किया गया। अल्पना प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें जूनियर में कौशकी शुक्ला प्रथम, वैशाली प्रजापति द्वितीय, पुष्पेंद्र व दीपिका तृतीय रही।
विज्ञापन


निर्णायक की भूमिका रवि तिवारी, आरके मिश्रा, मसीम अहमद, राजेंद्र श्रीवास्तव ने निभाई। प्रतियोगिताओं से पूर्व स्वाभिमान महोत्सव का शुभारंभ एसडीएम सवायजपुर अशोक शुक्ला ने किया। उन्होंने सेवा संस्थान की सराहना करते हुए कहा कि कई वर्षों से सांस्कृतिक, साहित्यिक व तकनीकी सेवाओं को देकर एवं इस तरह के आयोजनों को कराकर प्रतिभाआें को एक मंच प्रदान करने का सराहनीय कार्य किया है।

उन्होंने कहा कि प्रतियोगिताएं किसी भी मंच पर क्यों न हो यह एक अवसर होता है अपने आप को जानने समझने का। संचालन अजय मिश्रा व संजय मिश्रा द्वारा किया गया। इस मौके पर समाजसेवी अरुणेश बाजपेई, अखिलेश बाजपेई, कीर्ति सिंह, अविचरा गुप्ता, आलोक श्रीवास्तव, मुकेश, दिनेश गुप्ता, राजीव, मानसी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें