वप्रतिबिंब संस्था के तत्वावधान में जनपद की विभूति स्वर्गीय गिरीश चंद्र वाजपेई की स्मृति में व्याख्यान माला का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन व पुष्प अर्पण कर किया।
इस मौके पर संस्थाध्यक्ष अरुणेश वाजपेई ने उन्हें शाल ओढ़ाकर व प्रतिक चिंह देकर सम्मानित किया। विशिष्ट अतिथि रूपेश पांडेय व डा. आलोक टंडन ने स्वर्गीय वाजपेई के व्यक्त्वि और कृतित्तव पर प्रकाश डाला। इस मौके पर शिवशरण सिंह चौहान, डा. संदीप सिंहा, आलोक टंडन, मनीष श्रीवास्तव ने अपनी शकाएं बताईं जिनका समाधान किया गया।
कार्यक्रम में रामेश्वर प्रसाद वाजपेई, डा. एपी सिंह, उर्मिला श्रीवास्तव, डा. बीएस पांडेय, सुख सागर मिश्र, डा. राजेश मिश्रा, मनमन श्रीवास्तव व राजीव रंजन मिश्र आदि मौजूद रहे।