प्राथमिक शिक्षक संघ की रविवार को हुई बैठक में
टीचरों को पदोन्नति वेतनमान अब तक न देने के मुद्दे पर रोष जताया गया। गत
वर्ष की लेखा पर्ची लेखाधिकारी से दिलाने की भी मांग की गई। बैठक
अध्यक्ष श्रीकांत पांडे की अध्यक्षता में हुई, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा
की गई।
ब्लाक अध्यक्ष भरखनी गिरीश दीक्षित ने 17,140 व 18,150 और पदोन्नत
किए गए टीचरों को पदोन्नत वेतनमान न देने का भी मुद्दा गहराया। जिला मंत्री
महेंद्र प्रताप सिंह ने लेखाधिकारी से हुई वार्ता के क्रम में अवगत कराया
कि 17140 व 18150 जनवरी के वेतन में दे दिया गया, जो एक दो दिन में टीचरों
के खातों में पहुंच जाएगा।
साथ ही लेखाधिकारी से मांग की गत वर्ष की लेखा
पर्ची शीघ्र मुहैया करा दी जाए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष आलोक मिश्र ने कहा कि
मिड-डे मील में परिवत्रन लागत एवं रसोइयों का मानदेय अक्तूबर 2014 से
अपर्याप्त है। इससे टीचरों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
संगठन मांग करता है कि परिवर्तन लागत व रसोइया मानदेय शीघ्र भिजवाया जाए,
जिससे मिड-डे मील सुचारु रूप से चल सके। वर्ष 14-15 में विद्यालय विकास
अनुदान तथा रंगाई पुताई व ड्रेस का शेष 25 प्रतिशत धनराशि शीघ्र दिलाने की
मांग की जा रही है।
उन्होंने कहा कि जिले में क्रास चेकिंग के नाम पर
निर्दोष टीचरों के हो रहे उत्पीड़न से जिले के टीचरों में रोष व्याप्त है।
इस मौके पर श्रीकांत अवस्थी, नीरज मिश्रा, मुन्नू सिंह और नीरा सिंह आदि
मौजूद थे।