फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया

Mon, 16 Feb 2015 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गायत्री शक्ति पीठ के द्वारा पूर्व में हुई भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में उत्तीर्ण मेधावियों को रविवार को वेद मंदिर अशराफ टोला में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बाल विद्या भवन की प्रबंधक कीर्ति सिंह ने कहा कि यह भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा पूरे जनपद में अनिवार्य रूप से चलाना चाहिए। अगले वर्ष आरआर इंटर कालेज व बाल विद्या भवन में इस परीक्षा में अधिकाधिक छात्रों को शामिल कराया जाएगा।

गुरु रामराय पब्लिक स्कूल कुर्रिया के प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने कहा कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में अंग्रेजी माध्यम की पुस्तकें प्रदान की जाएं तो अधिक सही होगा। संयोजक भगवत शरण अवस्थी ने बताया कि वर्ष 14 में जिले के 110 स्कूलों में 19,444 छात्रों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


इसमें जनपद स्तर के 34 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जा रहा है। तहसील स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले 150 छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जा रहा, तो लखनऊ पब्लिक स्कूल माधौगंज के 1216, रफी अहमद के 903, देव दरबार इंटर कालेज सांडी के 789 एवं कोटपाल सिंह आदर्श इंटर कालेज अटिया महीगवां ने 560 छात्र-छात्राएं भी शामिल हैं।

इस मौके पर प्रधानाचार्यों को भी सम्मानित कराया गया। इस मौके पर निधि श्रीवास्तव, रेखा त्रिपाठी, निर्मला शुक्ला, पीसी शुक्ला, हरिशंकर दीक्षित, रामचंद्र सक्सेना, एनसी त्रिपाठी, हरिहर वत्स सिंह, शिशुपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें