फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दिन में चली शीतलहर से गिरा अधिकतम पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
- सूरज की तपिश में भी नहीं रहा जोर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। सर्दी का असर अब दिनों दिन बढ़ रहा है। सोमवार को दिन में चली शीतलहर की वजह से सूरज की तपिश मध्यम पड़ गई। इस वजह से अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई। हालांकि रात के तापमान में कुछ खास फर्क नहीं पड़ा है। वैसे शाम होते ही धुंध और कोहरे का असर दिखाई पड़ने लगा है।
विज्ञापन

बीते तीन से चार दिन कुछ मध्यम पड़ी पछुआ हवाओं ने फिर से रफ्तार पकड़ी है। पछुआ हवाओं के चलने का अनुमान पहले से लगाया गया था और सोमवार को सुबह से ही हवाएं चलती रहीं। इसका परिणाम यह हुआ कि सुबह से ही धूप का जोर काफी कम रहा। धूप कम लगने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इससे दिन भी ठिठुरन का अहसास होता रहा है। इससे बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि न्यूनतम तापमान स्थिर रहकर 10 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 89 प्रतिशत और रात को 78 प्रतिशत पर रही। इस कारण शाम होते ही धुंध और कोहरे का असर दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें