फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला से घर में घुस कर सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 13 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
लोनार क्षेत्र के एक गांव में महिला को घर में अकेला पाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। एसपी के निर्देश पर महिला थाने में निल पर मुकदमा दर्ज कर चिकित्सीय परीक्षण कराया गया। एसपी ने एसओ को आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन


उधर, एक अन्य घटना में एक महिला के साथ युवक ने जबरदस्ती दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। लोनार क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला बुधवार को एसपी से मिली। उसने दिए पत्र में बताया कि नौ फरवरी  की रात उसका पति किसी काम से फर्रुखाबाद गया था और वह घर पर अकेली थी।

रात करीब 11 बजे गांव निवासी अमरेश, मझिले और चंद्रभान घर में मूड में घुसे और उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और धमकी देते हुए चले गए। जानकारी थाने पर दी मगर वहां पर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर एसपी उमेश सिंह ने महिला की रिपोर्ट महिला थाने में निल पर दर्ज कराके चिकित्सीय परीक्षण कराया और बाद में केस लोनार थाने भेज दिया।
विज्ञापन


उन्होंने एसओ को फटकार लगाई और आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इधर, थाना क्षेत्र में एक अन्य घटना में एक गांव निवासी महिला ने थाने में तहरीर दी, जिसमेें बताया कि वह 10/11 फरवरी की रात अपने पति के साथ थी। रात में वह बाथरूम करने निकली।

इसी बीच गांव निवासी महेंद्र घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने शोर मचाया तो उसके पति आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने आरोपी पर रिपोर्ट दर्ज कर गुरुवार को जेल भेज दिया। क्षेत्र में हुई घटनाओं से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें