नगर पालिका के सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर चल
रही अनिश्चितकालीन हड़ताल गुरुवार को मंागें पूरी होने के आश्वासन के बाद
समाप्त हुई। चेयरमैन आसिफ खा बब्बू ने कहा कि सफाई कर्मी सड़क पर फैले
कूड़े को तत्काल उठाने में जुट जाएं, जिससे लोगों को राहत मिले।
इस पर
सफाई कर्मियों ने पालिका कार्यालय के सामने से ही सफाई कार्य शुरू कर दिया।
पालिका परिषद के सफाई कर्मियों की मांगों को लेकर चल रही हड़ताल व उससे
शुरू हुई दिक्कतों को डीएम रमेश मिश्र ने गंभीरता से लेते हुए चेयरमैन आसिफ
खां बब्बू व ईओ/एसडीएम मंशाराम वर्मा से मोबाइल पर बात कर पूरी जानकारी ली
और कहा कि हड़ताल को तत्काल समाप्त कराने का प्रयास करें।
इस पर चेयरमैन व
एसडीएम ने सफाई कर्मियों के नेता कन्हैयालाल व राजेंद्र प्रसाद आदि को
बुलाकर उनकी मांगों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने सफाई कर्मियों को
मांगे पूरा करने की घोषणा कर दी और कहा कि हड़ताली अवधि का वेतन समायोजित
किया जाएगा। इस पर सफाई कर्मचारी संघ के नेता ने हड़ताल समाप्त करने की
घोषणा की।
इसके बाद चेयरमैन, एसडीएम, सभासद संजय त्रिपाठी, रामचंद्र राठौर,
इक्तेदार खां, विवेक आदि की मौजूदगी में सफाई कर्मियों ने पालिका कार्यालय
के सामने सड़क को साफ किया, इसके बाद धार्मिक स्थलों के आस पास सफाई की
गई।