फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: 26 दिन बाद हत्या का मुख्य साजिशकर्ता गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सवायजपुर। युवक की हत्या कर उसके शव को कोतवाली क्षेत्र के खमरिया गांव में 17 अगस्त को फेकने वाले मुख्य साजिशकर्ता को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पत्नी ने 22 अगस्त को थाने में तीन नामजद और एक अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया के मजरा रमपुरा निवासी चांदराम का शव 17 अगस्त को गांव के पास ही गांव निवासी बड़े लल्ला के खेत में मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर कई चोट के निशान पाए गए थे। मृतक की पत्नी जूली ने बताया कि उसके पति का पाली थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी सत्येंद्र सिंह, उसके दो पुत्र आशीष और अनमोल के साथ कृषि भूमि के एग्रीमेंट और रुपयों को लेकर विवाद चल रहा था। जूली ने 22 अगस्त को सत्येंद्र, उसके दो पुत्र और एक अज्ञात के ऊपर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जूली ने आरोप लगाया था कि पिता पुत्रों ने ही चांदराम की हत्या करके शव खेत में फेका है।
क्षेत्राधिकारी हरपालपुर सत्येंद्र सिंह ने बताया कि साजिश के मुख्य आरोपी सत्येंद्र सिंह को कोतवाली क्षेत्र के पांडेपुर मोड से बुधवार की रात गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि चांदराम उसके पास जमीन के एग्रीमेंट के रुपये लेने आया था। इस दौरान उससे कहासुनी हो गई। उसने डंडे से वार करके चांदराम को लहूलुहान कर दिया था। जिससे उसकी मौत हो गई थी। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद कर लिया गया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करके जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें