फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं विकास’

Mon, 06 Jul 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास को पहुंचाने की आवश्यकता है। बशर्ते इसके लिए कांग्रेसी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पूरी तल्लीनता से जुटना होगा।
विज्ञापन


जिला कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राष्ट्रीय महासचिव किस्टोफर तिलक ने उक्त बात कही। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि राजीव गांधी ने कहा था कि भारत 21वीं सदी में आ रही है।

उन्होंने ही इलेक्ट्रानिक क्षेत्र को विकसित किया, ताकि विकास की किरण महल से झोपड़ी तक ले जाई जा सके। आज उसी की प्रतिक्रिया स्वरूप भारत डिजिटल इंडिया स्वरूप को प्राप्त कर रहा है। समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि शिक्षा इसके लिए जरूरी है और संगठित होना भी अहम कार्य है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शिक्षित और संगठित होकर ही स्वर्गीय राजीव गांधी के सपनों को पूरा किया जा सकता है। प्रदेश चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि संगठन जितना मजबूत होगा, उतना ही हम अपने मिशन में और मजबूत होंगे। जिला चेयरमैन प्रेम प्रकाश वर्मा ने कहा कि उनका संगठन मजबूत है और सक्रिय लोगों को भी जोड़ा जाएगा।

इस मौके पर शशांक शुक्ल, रामेश्वर प्रसाद, नेतम भारती, बृजेश वर्मा, उदयराज, रामकुमार, वीरेंद्र कुमार, दुर्गेश वर्मा, देवदत्त कोरी, कामता प्रसाद, बल्लू वर्मा, रामसरन राजवंशी, मैना देवी और चंद्रपाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें