फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतिम दिन 68 ने पर्चा दाखिल किया

Tue, 31 Jan 2017 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
सांडी से नामांकन करने जाते शहरी विकास पार्टी से रामलखन गौतम। - फोटो : amarujala
विज्ञापन
हरदोई।  विधानसभा चुनाव नामांकन प्रक्रिया के पांचवें व अंतिम दिन मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल, लोकदल व राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टियों सहित निर्दलीय सहित 68 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। 
विज्ञापन


नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन निर्दलीय प्रत्याशियों ने जमकर नामांकन कराए। निर्धारित तीन बजे तक चलने वाली नामांकन प्रक्रिया करीब साढ़े चार बजे तक जारी रही। सांडी विधानसभा क्षेत्र में आखिरी दिन कुल आठ नामांकन हुए।

जिनमें सुभाष सेना से वीरेंद्र कुमार, राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी से राम लखन गौतम, बहुजन मुक्ति पार्टी से विजय बहादुर, मनुवादी से उर्मिला देवी, भारतीय कृषक दल से कृष्ण कुमार के अलावा निर्दलीय प्रत्याशियों में आनंद कुमार, मीना देवी, उपेंद्र कुमार ने नामांकन कराया। गोपामऊ से सिर्फ तीन प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नामांकन कराने वालों में शहरी विकास पार्टी से मुंशीलाल, मनुवादी पार्टी से तरुण प्रताप एवं निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर शिवकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन


सवायजपुर से 12 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। नामांकन कराने वालों में जनप्रिय पार्टी उदित प्रताप, सुभाष सेना भगवान शरण, जनाधिकार मंच मनोज कुमार, शहरी विकास पार्टी राम प्रकाश सिंह, मुक्ति पार्टी अमित कुमार, भाकृद से रमेश चंद्र, महानदल सुनील कुमार सिंह, रालोद से मो. आले रजा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेंद्र, अजय प्रताप, श्याम सुंदर, नीरज कुमार ने नामांकन कराया।

हरदोई से 10 ने नामांकन कराया। नामांकन कराने वालों में राष्ट्रीय शहरी विकास पार्टी लल्लन तिवारी, भारतीय कृषक दल मृत्युंजय  कुमार, मनुवादी पार्टी कमलेश कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी ब्रह्मेश चंद्र सत्यार्थी, जनाधिकार पार्टी से श्याम किशोर के अलावा निर्दलीध्य प्रत्याशियों के रूप में राजेश कनौजिया, संजीव कुमार, सुमन गुप्ता, श्रीकृष्ण वर्मा ने नामांकन कराया।

संडीला विधानसभा क्षेत्र से छह ने नामांकन कराया। नामांकन कराने वालों में भारतीय कृषक दल से पंकज पांडे, लेाकदल ध्रुव कुमार सिंह, राष्ट्रीय लोकदल से गंगाराम, स्वाराज पार्टी ऑफ इंडिया मतीन, मनुवादी पार्टी से विनोद कुमार एवं निर्दलीय प्रत्याशियों जयकरन, मुजम्मिल ने नामांकन कराया। मल्लावां-बिलग्राम विधानसभा क्षेत्र से 13 प्रत्याशियों ने नामांकन कराया।

नामांकन कराने वालों में लोकदल प्रत्याशी हरीशचंद्र यादव, मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज आफ इंडिया से राधाकृष्ण, शहरी विकास पार्टी से छेदीलाल, बहुजन महापार्टी से नीलम, भारतीय कृषक दल अभिषेक पटेल, निर्दलीय पार्टी से सुरेंद्र, रामस्नेही श्रीवास्तव, देवीचरन, लेखराम , महेश प्रसाद , अभय प्रताप सिंह, सुधीर पाल, विमल सिंह पटेल ने नामांकन कराया।

बालामऊ विधानसभा क्षेत्र से सुभाष सेना से भगवान दीन, लोकदल से तिलक चंद, सर्व सम्भाव से दिलीप मांझी, भारतीय कृषक दल से पंकज कुमार, बहुजन मुक्ति पार्टी से पप्पू, निर्दलीय से हरिकरन, नवल किशोर ने भी पर्चा भर कर सीट पर दावा किया। शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र से 10 ने नामांकन कराया। नामांकन कराने वालों में मानव क्रांति पार्टी से शहबाज हुसैन, मनुवादी पार्टी से मो. नफीस, बहुजन मुक्ति पार्टी राजकुमार जिंदल, शहरी विकास पार्टी प्रदीप, सुभाष पार्टी दिनेश कुमार एवं निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में सौरभ कुमार, फुरकान खां, प्रमोद कुमार व धीरेंद्र कुमार गुप्ता शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें