फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: बाईपास के लिए भूमि की पैमाइश कर दिलाया कब्जा, काम शुरू

विज्ञापन
हरदोई देहात में टीम के साथ मौजूद एसडीएम एसके मिश्रा।
विज्ञापन
हरदोई। शहर के बाहर-बाहर बन रहे बाईपास के लिए सोमवार को राजस्व टीम ने भूमि की पैमाइश की और कब्जा दिलाया। सधई बेहटा और हरदोई देहात में बाईपास के लिए मुआवजा लेने के बाद किसानों ने भूमि नहीं दी थी। इससे वहां पर काम भी नहीं हो पा रहा था। भूमि पर कब्जा मिलने के साथ ही काम भी शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन

एनएच-731 बनवाए जाने के साथ ही शहर में बड़े वाहनों के प्रवेश को कम करने और शहर से बाहर-बाहर वाहनों के आवागमन के लिए बाईपास बनवाया जा रहा है। लखनऊ रोड पर खेतुई-मंदारा के पास बाईपास शाहजहांपुर रोड पर कोर्रिया गांव के पास जुड़ता है।
बाईपास बनवाने के लिए सधई बेहटा और हरदोई देहात में मानचित्र के अनुसार भूमि का अधिग्रहण किया गया है। तहसील सदर के माध्यम से अधिग्रहीत की गई भूमि-भवन के बैनामा कराने के साथ ही भूमि अध्याप्ति विभाग की तरफ से मुआवजा का भुगतान भी किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुआवजा पाने के बाद भी करीब 35 किसान भूमि पर कब्जा नहीं दे रहे थे। इसकी जानकारी एनएचएआई बरेली की तरफ से डीएम अनुनय झा को दी गई थी। डीएम ने सदर एसडीएम एसके मिश्र के नेतृत्व में टीम भेजकर अधिग्रहीत भूमि की पैमाइश कराते हुए कब्जा दिलाने के निर्देश दिए थे।
सोमवार देर शाम ने टीम ने हरदोई देहात के रद्धेपुरवा गांव और सधई बेहटा गांव में बाईपास के लिए अधिग्रहीत भूमि की पैमाइश की। भूमि पर एनएचएआई को कब्जा दिलाया गया। कार्यदायी संस्था राज कांट्रक्शन लि. ने अफसरों की मौजूदगी में काम शुरू करा दिया।
एनएच बरेली के साइट इंजीनियर पुष्पेष यादव, आरसीएल के मुख्य परियोजना प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, भूमि अध्याप्ति बरेली के यशवंत सिंह, अमीन प्रभात कुमार, अरुण तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें