बच्चों को संस्कारित करने को सेवा भारती ने जिले में
बाल संस्कार केंद्र को शुरू किए। विकास खंड पिहानी में सेवा भारती ने दो
बाल संस्कार केंद्र संचालित किए। जिसको शुरू करने के साथ ही उन्होंने लोगों
से अपने बच्चों को शाम को एक घंटे तक बाल संस्कार केंद्र पर भेजने के लिए
जागरूक किया। ताकि बच्चों को संस्कारवान बनाया जा सके ।
पिहानी की दलित
बस्ती गुलरहा व दूब घटिया गांव में सेवा भारती द्वारा बाल संस्कार केंद्र
की शुरुआत रविवार को की गई। केंद्र का शुभारंभ करते हुए समग्र ग्राम्य
विकास के अवध प्रांत प्रमुख प्रेम शंकर अवस्थी ने कहा कि बच्चाें को अच्छे
संस्कार देकर उन्हें अच्छा नागरिक बनाना समाज का कर्तव्य है।
उन्होंने
ग्रामीण क्षेत्र के लोगाें को जागरूक किया कि वह बच्चों को संस्कार केंद्र
पर भेजें। जिला प्रमुख विशंभरनाथ ने कहा कि गांव के लोग शिक्षित, आत्म
निर्भर, संस्कारित बनें। बाल संस्कार केंद्र बच्चों में उचित संस्कार,
मार्ग दर्शन व हितों के लिए कार्य करेगा।
महामंत्री गौरव सिंह भदौरिया व
शिक्षा आयाम अध्यक्ष कृष्ण मोहन ने गुलरहा केंद्र पर बच्चों से कहा कि सभी
स्कूल के बाद शाम को तीन से चार बजे तक केंद्र पर आएं। प्रधान परमेश्वर
दीन, कृष्ण बाबू वर्मा, अनूप कुमार, मदन पाल ने बच्चों को उन्हीं की भाषा
में जानकारी दी।
बाल संस्कार केंद्र दूबियाघाट पर समाजसेवी राकेश पांडेय व
अनुपम सिंह ने शाम चार से पांच बजे केंद्र पर उपस्थित होने की बात कही।
गांव के नीर बहादुर, सुनील वर्मा, आशीष कुमार, सुलिखान, सुमन देवी व मालती
देवी ने बच्चों को प्रतिदिन भेजने की बात कही।
चिकित्सा आयाम अध्यक्ष कृष्ण
मोहन ने बच्चों को दैनिक क्रियाओं की जानकारी दी। बच्चों को प्रतिदिन
कुल्ला-मंजन, नहाने और माता-पिता को प्रणाम करने के लिए कहा। किशन ने बाल
संस्कार केंद्र पर स्वच्छता बनाए रखने के बारे में बताया।