गजानन सेवा समिति के द्वारा वंशीनगर पार्क में होने
वाले चतुर्थ गणेश महोत्सव का आयोजन धूमधाम से करने को लेकर तैयारियां जोर
शोर से शुरू हो गई हैं। महोत्सव के दौरान होने वाली प्रतियोगिताओं को लेकर
आडिशन लेने का क्रम शुरू हो चुका है।
रविवार को गायन को लेकर हुए आडिशन
में छोटे गायकों का हुनर देख बड़े बड़े भी वाह वाह कर उठे। गजानन सेवा
समिति के तत्वावधान में वंशी नगर में गणेश महोत्सव का आरंभ 17 सितंबर से 23
सितंबर तक किया जाएगा। इसी क्रम में गायन कार्यक्रम के लिए आडिशन रविवार
को डिजनी वर्ड ए हाउस आफ चाइल्ड, अशराफ टोला में लिया गया।
आडिशन दो वर्गों
में लिया गया, जिसमें जूनियर व सीनियर वर्ग शामिल रहा। जिसमें कुल 126
प्रतिभागियों ने आडिशन दिया। जूनियर वर्ग में 72 प्रतिभागियों ने तो सीनियर
वर्ग में 54 प्रतिभागियों ने अपनी गायन कला का प्रदर्शन किया। निर्णायक
मंडल में सुनील त्रिवेदी, रेखा सक्सेना शामिल रहे। चयनित प्रतिभागियों की
सूची जल्द घोषित की जाएगी।
फाइनल राउंड छह सितंबर को रसखान प्रेक्षागृह में
होगा। इस मौके पर विद्यालय संचालिका गरिमा चतुर्वेदी, संध्या, भावन,
अल्पना, रंजना और गीता आदि विद्यालय स्टाफ आडिशन की तैयारियों को लेकर जुटा
रहा। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष मनीष चतुर्वेदी, गौरव मिश्रा, राजू
श्रीवास्तव, सौरभ सिंह गौर, अशोक सिंह और जयवर्धन दुबे आदि मौजूद थे।