फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत की खुशी में समर्थक की मौत

Mon, 14 Dec 2015 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पिहानी (हरदोई)। प्रत्याशी की जीत की खुशी समर्थक से बर्दाश्त नहीं हुई और मतगणना स्थल के बाहर ही गिर कर उसकी मौत हो गई। यह हादसा पंडरवा ग्राम सभा से प्रत्याशी व विजेता केसरी माता रफ्फन खां के समर्थक के साथ घटित हुआ है।

बताया जाता है कि इस बार पंडरवा किला से  रफ्फन खां ने अपनी माता केसरी को प्रधान पद का प्रत्याशी बनाया था। रफ्फन खां पिछली दो बार से लगातार प्रधान चुने जाते रहे हैं। इस बार सीट आरक्षित होने के कारण उन्होंने अपनी माता को प्रत्याशी बनाया था। मतगणना स्थल पर उनके समर्थक गांव से ही जहीरूद्दीन (40) भी चुनाव परिणाम का इंतजार कर रहे थे। उस समय उनकी प्रत्याशी केसरी पांच से अधिक वोट से पीछे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर तकरीबन तीन बजे खबर आई कि वह आगे हो गईं हैं। साथ ही यह खबर भी आ गई कि केसरी चुनाव जीत गई हैं। बताया जाता है कि अपने प्रत्याशी की जीत की अचानक मिली खुशी से जहीरूद्दीन मतगणना स्थल हामिद अली इंटर कालेज के गेट पर ही गिर गए। उन्हें सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घाषित कर दिया। विजयी प्रधान के खेमे में समर्थक की इस अचानक मौत को लेकर गम की लहर दौड़ गई है। लाश गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें