फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: अब तीन दिन के लिए आगरा से चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। खजुराहो से चलकर महोबा के रास्ते राजस्थान के उदयपुर को जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के संचालन में एक बार फिर फेरबदल किया गया है। तीन दिन के लिए इस ट्रेन का संचालन आगरा कैंट स्टेशन से होगा। इसको लेकर रेलवे की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे झांसी मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आगरा मंडल में जाजऊ-भांडई रेलवे स्टेशनों के बीच स्थित पुल संख्या-1331/1 पर स्टील की गार्डरों की री-गार्डरिंग के लिए ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया जाएगा। इस कार्य के चलते कुछ ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित और कुछ ट्रेनों के आगरा कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट की व्यवस्था की गई है।
ऐसे में उदयपुर-खजुराहो ट्रेन रविवार से एक दिसंबर तक आगरा कैंट स्टेशन शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं खजुराहो-उदयपुर ट्रेन सोमवार से दो दिसंबर तक आगरा कैंट स्टेशन से शॉर्ट ओरिजनेट होगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति एनटीईएस अथवा रेलवे हेल्पलाइन से जरूर प्राप्त कर लें ताकि सफर में किसी भी प्रकार की दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें