फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संचालकों की ट्रेनिंग के दिए गए निर्देश

Tue, 14 Jul 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी सौरभ गुप्ता सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के सभी 75 जिलों के जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारियों से रूबरू हुए। उन्होंने जिलों से कामन सर्विस सेंटर सीएससी-त्रिवेणी सेंटरों की प्रगति के बारे में जानकारी करते हुए सभी जिलों में संचालकों को प्रशिक्षण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अब एक स्थान एक सेंटर की सीमा समाप्त हो गई है और एक स्थान पर यदि और भी लोग सेंटर खोलने के इच्छुक हैं, तो उनसे आवेदन लेकर उनका निस्तारण किया जाए। राज्य सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के साथ लखनऊ मुख्यालय से सीएससी त्रिवेणी के प्रदेश प्रभारी नागेंद्र सिंहल ने अधिकारियों से सेंटरों के संचालन को लेकर चर्चा की।

दोनाें अधिकारियों ने जिलों से सेंटरों के संचालकों कोे लागिन करने से लेकर हेल्पलाइन नंबर आदि ठीक से वर्क न करने सहित अन्य समस्याएं बताईं, जिसको लेकर अधिकारियों ने त्वरित जरूरी कार्रवाई कराने के निर्देश दिए। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अमित मिश्रा ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान हरदोई के लिए बताया कि जिले में अब तक 439 सीएससी स्वीकृति किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


जिसमें 127 सेंटर नगरीय क्षेत्रों में एवं 312 सेंटर ग्रामीण क्षेत्रों के लिए स्वीकृति हुए हैं। सेंटर संचालकों द्वारा इनका संचालन करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बताया कि जिले में 1101 ग्राम पंचायतें हैं एवं 6 नगर पंचायत तथा 7 पालिका क्षेत्र हैं। सेंटर स्थान एवं संख्या सीमा समाप्त होने पर अब सभी स्थानों पर सेंटरों के लिए आवेदन मांगने के साथ ही एक ही स्थान पर एक से ज्यादा सेंटरों के आवेदनों का भी निस्तारण किया जाएगा। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें