फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवें दिन भी जारी रहा शिवसेना का अनशन

Tue, 14 Jul 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने समेत कई मांगों को लेकर शिवसेना पदाधिकारियों का कलक्ट्रेट में अनशन पांचवें दिन सोमवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन


अनशन पर बैठे राज्य सचिव अवनीश श्रीवास्तव ने कहा कि शिवसैनिकों द्वारा पिछले पांच दिनों से कलक्ट्रेट परिसर में अस्पताल चौराहे पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा लगाने की मांग को लेकर अनशन कर रहे हैं, पर मांगे मानना तो दूर अब तक कोई जिम्मेदार पहुंचा ही नहीं।

कहा कि पिछले काफी समय पूर्व से जिला प्रशासन से मांग की जा रही कि कोतवाली शहर में सुरक्षित रखी गई नेता जी की मूर्ति को स्थापित कराया जाए। अब जबकि किसी तरह की कोई रुकावट नहीं है, इसके बाद भी प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम इस ओर नहीं उठाया जा रहा है।
विज्ञापन


कहा कि संस्कृति विभाग की अनुमति भी काफी समय पहले मिल चुकी है। इसके अलावा अस्पताल चौराहे के पास पालिका द्वारा भूमि पहले से ही आवंटित की जा चुकी है, इसलिए प्रशासन जल्द इस ओर कदम आगे बढ़ाकर नेता जी की मूर्ति को अस्पताल चौराहे पर स्थापित करवाए। अन्यथा शिवसेना पदाधिकारी आंदोलन को विवश होंगे।

कहा कि अनशन तब तक जारी रहेगा, जब तक प्रशासन द्वारा मूर्ति की स्थापना नहीं करा दी जाती है। इस मौके  पर अजय प्रताप सिंह, दीपू पाल, राजकुमार अर्कवंशी, अगेश पाल, राम सिंह पाल, अनंतराम पाल, राविंसन, सुनील सिंह सोमवंशी, हर्षित श्रीवास्तव, जयराम अर्कवंशी, राकेश पाल और राजवीर पाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें