फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीडीओ के निरीक्षण में कई कर्मचारी मिले अनुपस्थित

Fri, 03 Jun 2016 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
विज्ञापन
ऑफिस - फोटो : demo pics
विज्ञापन
हरदोई। सीडीओ ने गुरुवार को विकास भवन का निरीक्षण किया तो छह विभागों के 17 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। हालांकि अभी मुख्य विकास अधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की है। कार्यालयाध्यक्षों को जांच कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन के कर्मचारियों को 10 बजे तक कार्यालय आने और पांच बजे के बाद ही जाने के निर्देश दिए हैं। सीडीओ टीके शिबु ने कर्मचारियों की स्थिति की जानकारी के लिए उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया। छह विभागों के 17 कर्मचारी नदारद मिले। इनमें सहायक अभियंता लघु सिंचाई कार्यालय से वरिष्ठ सहायक लक्ष्मी शंकर गुप्ता के नाम के आगे बिना प्रार्थना पत्र के सीएल अंकित पाया गया, जबकि वरिष्ठ सहायक सुधीर कुमार गुप्ता के नाम पर टूर लिखा मिला।

चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रदीप दीक्षित व विनय कांत अनुपस्थित रहे। पशु पालन विभाग के कार्मिक मुनेंद्र कुमार के नाम पर आगे भी बिना प्रार्थना पत्र के सीएल लिखा मिला। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी कार्यालय में अपर सांख्यिकी अधिकारी जयनारायण लाल त्रिवेदी, वरिष्ठ सहायक महेश प्रसाद राठौर व कनिष्ठ सहायक प्रतीक मेहरोत्रा अनुपस्थित रहे। सांख्यिकी अधिकारी भूपाल सिंह के नाम के आगे टूर अंकित मिला।
विज्ञापन


ग्रामीण अभियंत्रण विभाग में वरिष्ठ सहायक पसंद अली व मो. खालिद खां अनुपस्थित जबकि कनिष्ठ सहायक अनिल कुमार व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रमेश कुमार के नाम पर बिना प्रार्थना पत्र का सीएल लिखा मिला। सहकारिता विभाग में वरिष्ठ सहायक अरुणा देवी के नाम पर सीएल लिखा मिला। समाज कल्याण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी छोटेलाल व दिनेश अनुपस्थित और पंचायत राज विभाग में धीरेंद्र सिंह अनुपस्थित मिले। सीडीओ ने फिलहाल कोई कार्रवाई न कर कार्यालयाध्यक्षों को सभी कर्मचारियों की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें