फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: मजदूर को आयकर विभाग ने सात करोड़ का नोसिट

विज्ञापन
विज्ञापन
- परेशान मजदूर बोला यहां तो खाने तक के लाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
माधौगंज। मजदूरी कर जीवन यापन करने वाले मजदूर को आयकर विभाग ने सात करोड़ रुपये से अधिक का नोटिस थमा दिया। विभागीय अधिकारियों ने मजदूर से उसके बैंक विवरण समेत अन्य अभिलेख भी मांगे। परेशान मजदूर परेशान है। मामला थाना क्षेत्र के रूदामऊ गांव का है।
गांव निवासी गोविंद कुमार ने बताया कि आयकर विभाग ने उसे 7,15,92,786 रुपये का नोटिस भेजा है। बताया कि 13 जनवरी को विभाग के कुछ अधिकारी भी उसके घर आए थे। बैंक खाते से संबंधित जानकारी भी मिली थी। गोविंद का कहना है कि उसे पता ही नहीं उसके पास यह नोटिस क्यों भेजा गया। गोविंद का बड़ा भाई पंकज ठेली लगाता है। पिता रामचंद्र के पास सात बिसुवा जमीन है। वह जमीन बटाई पर लेकर परिवार चलाते हैं। आयकर विभाग की टीम में शामिल लोगों ने बताया कि विभाग की तरफ से यह पहली नोटिस नहीं है। गोविंद को इससे पहले भी नोटिस दी जा चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोविंद ने बताया कि छह साल पहले वह कानपुर में एक गुटखा फैक्टरी में काम करने के लिए गया था। चार माह तक उसने काम किया। इसके बाद उसके भांजे अजय कुमार ने काम दिलाने के लिए कुछ लोगों से उसे मिलवाया। इसी दौरान एक महिला से मुलाकात हुई। महिला ने गरीबी रेखा के नीचे के लोगों के लिए योजनाओं का लाभ दिलाने का लालच देकर खाता खुलवाने को कहा। महिला के ही कहने पर उसने सीतापुर के बिसवां में एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवाया था। बाद में उसे इस खाते का कोई लाभ नहीं मिला तो वापस गांव आकर मजदूरी करने लगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें