फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: राजकीय आईटीआई संडीला में टूल्स और फर्नीचर के लिए मिलेंगे 2.38 करोड़ रुपये

विज्ञापन
फोटो 17: संडीला में निर्माणाधीन राजकीय आईटीआई। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। संडीला में राजकीय आईटीआई संचालन की बाधा दूर होती दिख रही है। भवन बनते ही फर्नीचर और टूल्स आदि लगवाए जाने के लिए शासन ने 2.38 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग को भवन हस्तांतरित होते ही टूल्स और फर्नीचर की खरीदारी की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन

संडीला क्षेत्र के युवाओं के कौशल विकास के लिए भारत सरकार और राज्य सरकार ने मिलकर आईटीआई की स्थापना के लिए साल 2022 में स्वीकृति दी थी। प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम में बनवाए जा रहे राजकीय आईटीआई भवन का काम अब करीब-करीब पूरा होने को है। कार्यदायी संस्था यूपीसिडको ने 92 प्रतिशत से अधिक काम करा लिए जाने का दावा किया है। भवन का काम जनवरी माह में पूरा होने की उम्मीद है। भवन बनवाए जाने के लिए शासन ने अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग के माध्यम से 11,23,18,238 रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। शासन ने काम कराने के लिए दो किस्तों में रुपये भी दे दिए हैं।
भवन बनवाए जाने का काम करा रही कार्यदायी संस्था यूपीसिडको ने दूसरी किस्त सितंबर 2025 में मिलने के बाद काम में तेजी दिखाई और काम को करीब-करीब पूरा करा लिया है। भवन की आंतरिक फिनिशिंग आदि को कराया जा रहा है। अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग ने संडीला की राजकीय आईटीआई को टूल्स और फर्नीचर खरीद के लिए 2,38,00,000 रुपये दिए जाने की मंजूरी दी है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि शासन स्तर पर टूल्स और फर्नीचर की खरीदारी के लिए रुपये मिल गए हैं। भवन मिलते ही टूल्स लगवाए जाने और फर्नीचर खरीदारी के लिए विभागीय नियमों में प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें