फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दो करोड़ से अधिक के लाभ के बजट पर सदन ने लगाई मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका का चालू वित्तीय वर्ष का करीब दो करोड़ से अधिक रुपये के लाभ का बजट सदन ने सर्वसम्मति से पारित किया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए नगर के विकास का संकल्प दोहराया। नगर के विकास में सभासदों सहित आमजन से सहयोग की अपेक्षा की।
विज्ञापन




पालिका सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष ने कराए गए कामों के साथ ही सभासदों से वार्डों में प्रस्तावित कामों की जानकारी ली। उन्होंने नगर के विकास में सहयोग और काम कराने के लिए आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल का आभार जताया। अधिशासी अधिकारी रामेंद्र सिंह ने चालू वित्तीय वर्ष के लिए बजट प्रस्तुत किया। बताया कि निकाय के पास चार करोड़ 75 लाख 35 हजार 500 रुपये गत वर्ष के उपलब्ध हैं जबकि 62 करोड़ 51 लाख 55 हजार रुपये अनुमानित आमदनी तय की गई है। इससे चालू वित्तीय वर्ष में 67 करोड़ 26 लाख 90 हजार 500 रुपये की कुल आमदनी हो जाएगी।



बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में 65 करोड़ 19 लाख 35 हजार 500 रुपये का व्यय अनुमानित किया गया है। इस प्रकार से दो करोड़ सात लाख 55 हजार रुपये पालिका के पास अवशेष रहेंगे और लाभ की स्थिति होगी। बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में जलनिकासी, प्रकाश व्यवस्था, पार्कों के सुंदरीकरण, चौराहों का विकास आदि कराने के साथ ही कर्मियों के वेतन-भत्ते का भुगतान किया जाएगा। सभासदों ने बजट पर मंजूरी की मुहर लगाने के साथ ही अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी को प्रस्तावों पर निर्णय के लिए अधिकृत किया।
विज्ञापन

बैठक में अभिषेक मिश्रा हनी, हफीज अहमद मुन्ना नेता, जमील अहमद, राजकुमार गुप्ता, प्रतीक्षा प्रियम मिश्रा, अंशिका अग्निहोत्री, राजीव सिंह, शबाना नियाजी, अरशद हुसैन, अजय शर्मा, सुधीन बनिया, सुशीला मिश्रा, संतोष पटेल, रीता गुप्ता व अमित त्रिवेदी और अनूप सिंह आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें