फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: दूल्हे के जीजा ने डीजेवाले के पिता को गोली से उड़ाया

Sat, 29 Nov 2025 12:38 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे के जीजा ने डीजेवाले के पिता को गोली से उड़ाया क्रासर-
विज्ञापन




हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र की घटना, डीजे बंद करने पर हुआ था विवाद



दूल्हे के जीजा और उसके भाई पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज, दोनों मौके से भागे



फोटो-01- पुत्तीलाल। फाइल फोटो



फोटो-03- घटना के बाद सूना पड़ा मंडप। संवाद



फोटो-04- घटनास्थल पर जानकारी लेते एसपी अशोक मीणा। संवाद



फोटो-28घटना के बाद बिलखते पुत्तीलाल के परिजन। संवाद



फोटो-29मौके से क्रेन से खींचकर थाने ले जाई जाती आरोपी की जैगुआर कार। संवाद



संवाद न्यूज एजेंसी



भरावन (हरदोई)। बरात में डीजे बंद किए जाने से गुस्साए दूल्हे के जीजा ने डीजे संचालक के पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। दूल्हे के जीजा और उसके भाई के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद मौके से भागे आरोपियों को पुलिस तलाश रही है।



अतरौली थाना क्षेत्र के शाहपुर मजरा पीपर गांव निवासी टीकाराम की बेटी रेशमा की शादी बृहस्पतिवार को थी। बरात लखनऊ के मलिहाबाद थाना क्षेत्र के बेहटा गांव से आई थी। शादी में बरगदी निवासी अमित ने डीजे फ्लोर लगाया था। अमित के मुताबिक, रात 12 बजे उसने डीजे बंद किया तो दूल्हे विकास का जीजा लखनऊ के काकोरी निवासी आकाश गौतम व उसका बड़ा भाई भाई अखिलेश गौतम फिर से डीजे बजाने की जिद करने लगे। अमित ने वधू पक्ष की ओर से डीजे बंद किए जाने का निर्देश मिलने की बात कही। इस पर अखिलेश और आकाश ने अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन




अमित के पिता पुत्तीलाल (53) बीचबचाव कर रहे थे, तभी अखिलेश के कहने पर आकाश ने तमंचे से पुत्तीलाल को गोली मार दी। पीएचसी से रेफर किए जाने पर लखनऊ ले जाते समय उनकी मौत हो गई। घटना के बाद दोनों आरोपी और बराती भाग निकले। गुस्साए लोगों ने दूल्हे की कार में तोड़फोड़ की।



पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी सुबोध गौतम, सीओ संडीला संतोष सिंह शुक्रवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। अमित की तहरीर पर अखिलेश और आकाश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।



इनसेट-



सूना रह गया मंडप, नहीं हुए फेरे



फेरों से पहले हुई घटना के बाद दुल्हन के भाई सुनील ने बताया कि परिजनों की सहमति से शादी न करने का निर्णय लिया गया है। सुनील ने कहा कि ऐसी उम्मीद नहीं थी। मामूली बात पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसके बाद मंडप सूना पड़ा रहा।



इनसेट-



पुलिस ने दूल्हे को लिया हिरासत में



पुलिस ने दूल्हे विकास को हिरासत में ले लिया है। फोटोग्राफर समेत तीन और लोगों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। सीओ संडीला संतोष सिंह ने बताया कि दूल्हा समेत कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन




इनसेट-



कुछ जैगुआर की सवारी तो कुछ दूल्हे के जीजा होने की थी गर्मी



दूल्हे के जीजा हत्यारोपी आकाश गौतम और अखिलेश लखनऊ व आसपास के इलाकों में प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक आकाश और अखिलेश जैगुआर कार से शादी में आए थे। दोनों आरोपी इशारा ग्रुप का संचालन करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आरोपियों को पैसे की गर्मी तो थी ही, दूल्हे के जीजा होने की ठसक भी थी। इसी कारण जरा सी बात पर इतनी बड़ी वारदात कर डाली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें