फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर है इंटरनेट लेकिन सोच समझकर प्रयोग करें: सीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भरावन। अमर उजाला फाउंडेशन के बैनर तले पुलिस की पाठशाला हुई। पंडित दीन दयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खसरौल में शुक्रवार को आयोजन में सीओ संतोष सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया का इस्तेमाल सोच समझकर करें। उन्होंने कहा कि इंटरनेट सागर है। इसमें कीमती वनस्पतियां भी हैं और नुकसान पहुंचाने वाले कीड़े-मकोड़े भी।
सीओ ने कहा कि अनुशासन, जागरूकता और सम्मान का बहुत महत्व है। माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करने वाला कभी असफल नहीं होता। परिश्रम और धैर्य सफलता की कुंजी हैं। इसलिए लक्ष्य की ओर एकाग्रता के साथ बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद के विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य जैसा सोचता है वैसा ही बन जाता है। इसलिए सकारात्मक सोच रखना जरूरी है। डिजिटल सुरक्षा के बारे में सीओ ने कहा कि सोशल मीडिया पर निजी जानकारियां साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसा कुछ नहीं होता है।
विज्ञापन

छात्राओं से कहा कि सरकार उनकी सुरक्षा के प्रति संकल्पबद्ध है। कोई परेशान करे तो 1090 और 112 पर जानकारी दें। प्रधानाचार्य राम सुजन मिश्रा ने छात्रों को अनुशासित जीवन जीने की सलाह दी। इस दौरान हरगोविंद सिंह, शीतला प्रसाद वर्मा, मनोज तिवारी, राज बहादुर, पंकज अवस्थी, शुभम यादव, संजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें