फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘केंद्र सरकार पूंजीपतियों की है’

Sun, 12 Apr 2015 12:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी सरकार अपने दस माह के कार्यकाल में एक भी जनहित का कार्य नहीं कर पाई है। जनता बेहाल है, तो सरकार अध्यादेशों में उलट फेर कर किसानों सहित सभी वर्गों का शोषण करने में लगी हुई है। प्रदेश कमेटी के आह्वान पर किसान मजदूर विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस किसान संपर्क पदयात्रा कार्यक्रम के तीसरे दिन शनिवार को गोपामऊ विस क्षेत्र के ग्राम खेरवा से शुरू की गई।
विज्ञापन


पैदल चलते हुए पदयात्रा खंड विकास कार्यालय टड़ियावां पहुंची। इस दौरान किसान व मजदूरों को पर्चंो आदि का वितरण किया गया तथा केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान ने कहा कि 19 अप्रैल को केंद्र सरकार के खिलाफ किसानों व मजदूरों के समर्थन में होने वाली विशाल किसान रैली में जिले से भी ज्यादा से ज्यादा संख्या में रामलीला मैदान, नई दिल्ली में रैली में पहुंचे।

सुख सागर मिश्र ने मोदी सरकार द्वारा देश की जनता से किए गए वायदों को पूर्ण न करने का आरोप लगाया। पार्टी प्रवक्ता डा. राजीव सिंह ने वर्तमान केंद्र सरकार को पूंजीपतियों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार किसान, मजदूर, महिला, आम जनमानस विरोधी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को केवल देश के बड़े पूंजीपतियों की फिक्र है।
विज्ञापन


खंड विकास कार्यालय पर कार्यक्रम को नेतम भारतीय, डा. श्याम प्रकाश शुक्ला, सत्यबोध, अजीत सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर अजीत सिंह, अकील खां, दिनेश राठौर, रूपलाल वर्मा, विनीत सोनी, अब्दुल नसीम, अमीर खान, सूर्य प्रकाश, राम गोपाल दीक्षित, रामसिंह राठौर, देशराज वर्मा और मुकेश राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें