फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘विनियमितीकरण का वादा निभाए सरकार’

Mon, 01 Jun 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार अपने घोषणा पत्र के अनुसार प्रदेश के होमगार्डों का विनियमितीकरण करे और होमगार्डों का समायोजन हर हाल में किया जाए। उपरोक्त बात होमगार्ड्स अवैतनिक अधिकारी और कर्मचारी एसोसिएशन की रविवार को राजकीय इंटर कालेज परिसर में बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सपा ने अपने घोषणा पत्र में बिंदु संख्या सात में होमगार्ड को विनियमितीकरण करने का वादा किया था। जिसे अभी तक सरकार ने पूरा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह को उनके घोषणा पत्र की याद दिलाना चाहते हैं और चाहते हैं कि वह अपना वादा पूरा करे।

जिला उपाध्यक्ष राममुरारी पांडेय ने होमगार्ड जवानों की समस्याओं के निस्तारण की मांग करते हुए विभाग में की जाने वाली जवानों की भर्ती पर गहरा विरोध प्रकट किया। उन्होंने कहा कि विभाग में लगभग 40 हजार प्रशिक्षित जवानों को मासिक ड्यूटी में समायोजन के स्थान पर जवानों की भर्ती अवैतनिक जवानों में आंदोलन की स्थिति उत्पन्न कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि शासन जवानों को समायोजित करने के स्थान पर नई भर्ती करने जा रहा है, जो गलत है। उसका हर हाल में विरोध किया जाएगा। इस मौके पर राजकुमार यादव, विनय सिंह, मदन मोहन शुक्ला, सुधीर सिंह, जगजीत विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें