फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूलर चोरी करने पर भीड़ ने दो को धुना

Mon, 01 Jun 2015 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में दिनदहाड़े एक इलेक्ट्रानिक्स की दुकान से कूलर लेकर जा रहे दो युवकों को भीड़ ने जमकर धुना और उनको पुलिस के हवाले कर दिया। इससे आस पास हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के सिनेमा रोड़ पर संचालित एक इलेक्ट्रानिक्स दुकान पर कूलर बाहर लगे हुए थे। रविवार की दोपहर दो युवक एक रिक्शा लेकर आए और वहां पर रखा कूलर रिक्शे पर रखकर ले जाने लगे।

बताया जाता है कि उन युवकों को कूलर ले जाते आसपास के दुकानदारों ने देख लिया और उनको घेर लिया। दुकानदार से चोरी से कूलर ले जाने की जानकारी होते ही वहां मौजूद लोगों ने दोनों की पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान भीड़ ने दोनों को जमकर पीटा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दोनों को हिरासत में ले लिया। शहर में दिनदहाड़े हुई इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना के विषय में शहर कोतवाल नागेश मिश्र ने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में दोनों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें