हरदोई। शासन ने गांवों के संपर्क मार्गों को पूरा कराने और विशेष मरम्मत कराए जाने पर ध्यान दिया है। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के माध्यम से कराए जा रहे काम के लिए शासन ने दूसरी किस्त में करीब सात लाख रुपये दे दिए हैं। दूसरी किस्त मिलने से काम में तेजी और समय से काम पूरा होने की उम्मीद है।
लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड-एक के माध्यम से बाबरपुर से ललुआपुर संपर्क मार्ग के विशेष मरम्मत के लिए मार्च 2025 में करीब 22 लाख 75 हजार रुपये की वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी गई थी। शासन ने काम कराने के लिए पहली किस्त में 10 लाख, एक हजार रुपये दे दिए थे जिससे काम शुरू कराया गया।
वहीं, अब शासन के अनु सचिव अभिषेक गंगवार ने दूसरी किस्त दिए जाने की जानकारी दी है। कहा कि दूसरी किस्त में सात लाख रुपये विभाग को दिए गए हैं। वहीं, दौली से दौलतपुर संपर्क मार्ग को बनवाए जाने के लिए शासन ने जनवरी में एक लाख, 29 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई थी। पहली किस्त में 90 हजार रुपये दिए गए थे। शासन ने अब दूसरी किस्त में 39 हजार रुपये दे दिए हैं जिससे काम समय से पूरा होने की उम्मीद है। मार्गों के बन जाने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
-
बाबरपुर और दौली मार्ग के लिए दूसरी किस्त के रुपये मिलने की जानकारी है। दोनों मार्गों पर काम कराया जा रहा है। दूसरी किस्त मिल जाने से काम में तेजी आने और समय से पूरा होने की उम्मीद है जिससे लोगों को आवागमन में आसानी होगी। -मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-एक