फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hardoi News: प्रेमिका की भरी मांग, फिर प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
फोटो-09- मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी। संवाद
विज्ञापन
टड़ियावां। थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव में शुक्रवार सुबह प्रेम प्रसंग में प्रेमी युगल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। युवक ने युवती के दुपट्टे से और युवती ने युवक के शॉल से फंदा लगा लिया। खुदकुशी करने से पहले युवक ने युवती की मांग में सिंदूर भी भरा। मौके पर सिंदूर की डिब्बी मिली है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के दौलतपुर निवासी जितेंद्र (22) ट्रैक्टर चालक था। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह के मुताबिक जितेंद्र का प्रेम प्रसंग एक किलोमीटर दूर स्थित दूसरे गांव में रहने वाली किशोरी से था। बृहस्पतिवार देर शाम युवती घर से बथुआ लाने की बात कहकर निकली थी। युवक पड़ोसी गांव में दावत में जाने की बात कहकर घर से निकला था। देर रात तक दोनों अपने-अपने घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने तलाश की। कोई सुराग न मिलने पर शुक्रवार सुबह फिर से तलाश शुरू की गई।
इस दौरान दौलतपुर से पांच सौ मीटर दूर आम के एक पेड़ पर युवक और युवती का शव फंदे से लटका मिला। घटना की जानकारी पर दोनों के परिजन मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी एमपी सिंह मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने भी जरूरी नमूने जुटाए।
विज्ञापन

युवक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। युवती दो भाइयों में एक इकलौती बहन थी। एक भाई उससे बड़ा और एक भाई उससे छोटा है। थानाध्यक्ष कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग के चलते दोनों ने खुदकुशी की है। शव का पंचनामा भरवाया गया है। दोनों परिजनों के शिकायती पत्र और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें