फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलाई से खुलेंगे 20 बा स्कूलों के फाटक, फाइलों में कैद शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। कोरोना काल की दूसरी लहर सुस्त पड़ने के बाद शासन स्तर से जिले के 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को खोले जाने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

अन्य परिषदीय स्कूलों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को भी शासन स्तर से बंद करवा दिया गया था। जिले के 19 ब्लॉकों में 20 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय हैं। प्रत्येक विद्यालय में 100 बालिकाओं का पंजीकरण करके उनको आवासीय विद्यालय में पठन पाठन कराया जाता है। इस तरह से कुल दो हजार बालिकाओं को इन स्कूलों में पढ़ाया जा रहा है।
मार्च से स्कूल बंद होने के बाद बालिकाओं को ऑनलाइन पढ़ाया जा रहा है। अब शासन स्तर से इन विद्यालयों को खोले जाने के निर्देश दिए हैं। शासनादेश से बालिकाओं व अभिभावकों में उम्मीद जाग गई है कि अब बा स्कूल जुलाई में खुल सकते हैं। राज्य परियोजना निदेशक विजय किरन आनंद की ओर से शिक्षा विभाग को भी निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

स्पष्ट तौर पर कहा गया है कि स्कूलों में एक जुलाई से पूर्व सभी संसाधन दुरुस्त कर लिए जाएं। विद्यालयों के संचालन में कोविड-19 नियमों का पालन सख्ती से किया जाएगा। बालिकाओं को अग्रिम निर्देशों तक न बुलाए जाने को कहा गया है। उधर, अभी तक शिक्षिकाओं के नवीनीकरण व भर्ती की फाइल निस्तारित नहीं हो सकी है। फाइल अभी लटकी हुई है। इस स्थिति को देखते हुए विद्यालयों में शिक्षक-शिक्षिकाओं की उपस्थिति को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं।
नवीनीकरण व भर्ती की फाइलें जल्द निस्तारित होंगी
हरदोई। बीएसए हेमंत राव ने बताया कि शिक्षक शिक्षिकाओं के नवीनीकरण व भर्तियों की फाइलें जल्द नस्तारित की जाएंगे। एक जुलाई से पूर्व स्थितियां साफ हो चुकी होंगी।
जुलाई से ही व्यवस्थित होगा स्कूल
हरदोई। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अविनाश पांडे ने बताया कि जुलाई से ही स्कूलों की व्यवस्थाओं को सुचारु किया ही जाएगा। इसके अलावा जब तक बालिकाएं नहीं आतीं हैं तब तक उनकी ऑनलाइन शिक्षा की व्यवस्था होगी और उसकी मॉनीटरिंग भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें