डा. राम मनोहर लोहिया समग्र्र ग्राम योजना में आवास
को लेकर धांधली करने का आरोप लगाकर कार्रवाई किए जाने सहित विभिन्न मांगों
को लेकर कलेक्ट्रेट में शुरू हुआ ग्रामीणों का आमरण अनशन चौथे दिन रविवार
को भी जारी रहा।
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे ग्राम गढ़ी के ग्रामीणों
ने बताया कि लोहिया आवासों को लेकर उनके गांवों में जमकर धांधली हुई है।
जिम्मेदारों ने गरीबों को दरकिनार कर अपात्रों को लाभ दे दिया है।
निर्धन,
गरीब खेतिहर मजदूर पेशा लोगों के होने के बावजूद ग्राम प्रधान, सेेक्रेटरी व
विकास विभाग के अफसरों की मिली भगत से लोहिया आवासों में अपात्रों का चयन
कर लिया गया, जो पूर्व में इंदिरा आवास पा भी चुके हैं। ग्रामीणों ने आरोप
लगाया जिनके पक्के बड़े-बड़े मकान बने हैं, उनको भी सांठ गांठ कर सुविधा
शुल्क लेकर आवास दिलाए जा रहे हैं।
ग्रामीणों ने जांच कराकर इन सभी दोषी
जिम्मेदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई कराने की मांग की। इसके साथ
पट्टे की भूमि को लेकर हुए विवाद में महिलाओं के साथ अभद्रता करने वालों
पर भी कार्रवाई की मांग की गई। क्रमिक आमरण अनशन पर रामहेत,
दिनेश कुमार व उजागर शामिल थे।