फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान के घर पर लगी आग

Thu, 19 Feb 2015 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हाजीपुर गांव में पूर्व प्रधान के घर पर लगी आग में चार छप्पर जल गए। अग्निकांड में दो एक गाय और बछिया झुलस गई। साथ ही हजारों की गृहस्थी व नगदी राख हो गई। गांव वालों ने आग पर काबू पाया। समझा जाता है कि आग छप्पर के नीचे जल रहे दिए से लगी थी।
विज्ञापन


बीती रात लगभग ग्यारह बजे हाजीपुर गांव में सलेमपुर ग्रामसभा के पूर्व प्रधान पारसनाथ के घर से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। समय रहते जागने पर पूर्व प्रधान ने स्वयं व परिवार को बचाया। जब तक गांव के लोग दौड़ कर आग पर काबू पाते, चार छप्पर, गृहस्थी का सारा सामान, अनाज और नगदी जल कर राख हो गई।

लगभग डेढ़ घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। गृहस्वामी के अनुसार छप्पर के नीचे दिया जल रहा था। संभावना है कि इसी से आग लगी। इस अग्निकांड में एक छप्पर के नीचे बंधी गाय व बछिया झुलस गई है। पूर्व प्रधान का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें