फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी से रहो दूर वरना बीमारी कर देगी मजबूर

Thu, 19 Feb 2015 11:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
गंदगी को अपने पास से दूर भगाने को यदि आप खुद सजग नहीं होगे तो वह दिन दूर नहीं जब गंदगी से पनपने वाली बीमारियां आपको घेर लेगी और जिससे आजाद होना आपके वश में नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन


डा. हरिशंकर मिश्र महाविद्यालय मलिहामऊ में चल रहे एनएसएस के विशेष शिविर के दूसरे दिन गुरुवार को प्रार्थना व व्यायाम के बाद छात्र-छात्राओं द्वारा गांव का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान छात्र-छात्राओं ने ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सफाई, चिकित्सा, नशा मुक्ति, बेरोजगारी, छुआछूत की जानकारी एवं उनसे होने वाले लाभ या हानि की जानकारी दी।

उन्होंने गांव को बुजुर्गों से अपील की कि परिवार के बेटा हो या बेटी उनकी शिक्षा को लेकर वह अपने बेटों व बहुओं को जागरूक करें, ताकि गांव के बाद शहर और शहर के बाद जिला, प्रदेश और फिर अपना देश पूरा का पूरा शिक्षित हो सके। प्रोग्राम आफीसर नफीस अहमद के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने गांव का भ्रमण किया।
विज्ञापन


इस दौरान प्रोग्राम आफीसर ने भी ग्रामीणों व उनके बच्चों के हितोपयोगी जानकारी दी और समस्याओं को जाना। उन्होंने बताया कि शिक्षा, साफ सफाई एवं स्वास्थ्य के प्रति यदि ग्रामीण सजग रहना सीख गए तो उन्हें निश्चित तौर पर एक बेहतर कल मिलेगा।

जिसको ग्रामीण स्वयं बनाएंगे। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बौद्धिक कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। इस मौके पर प्राचार्य डा. पीएल अवस्थी समेत एनएसएस की छात्र-छात्राएं मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें