फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे और ठंड ने बढ़ाई कंपकंपी

Tue, 06 Dec 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
शहर में नुमाइश चौराहे के पास आग तापते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई। कोहरे के साथ ही ठंड ने भी अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। सोमवार को घने कोहरे और ठंड के चलते सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा नजर आया। ठंड और कोहरे से बचने के लिए लोग गर्म कपड़ों व आग का सहारा लेते देखे गए। कोहरे और ठंड  से जनजीवन के साथ रेल व सड़क यातायात भी पूरी तरह से प्रभावित रहा। उधर, मौसम वैज्ञानिकों ने दावा किया कि आगामी सप्ताह में और घने कोहरे पड़ने व ठंड बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
 
रविवार रात में जहां कोहरे ने गिरकर ठंड में इजाफा किया वहीं रात आठ बजे के बाद से आवागमन बाधित हो गया। रात आठ बजे के बाद से कोहरे की चादर कुछ यूं घनी हो गई कि चौपहिया वाहनों के साथ दो पहिया वाहन भी सड़कों पर नजर आना बंद से हो गए। उधर, कोहरा बढ़ने के साथ ही ठंड और बढ़ गई।
    ग्रामीण अंचलों के साथ ही शहरों में भी सार्वजनिक स्थलों अस्पताल, बस अड्डे व रेलवे स्टेशनों के बाहर लोगाें ने आग जलाकर ठंड से राहत पाने का प्रयास किया। सोमवार को अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में पश्चिमी दिशा से 11 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलने वाली हवा से लोगों को कंपकंपी का अहसास हुआ।
विज्ञापन
  सोमवार सुबह कोहरे के कारण वाहन में रेंगते हुए चले। वाहन चालकों को अपने वाहनों की हेड लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के कारण बसें और ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं। दोपहर 12 बजे के बाद सूरज निकलने से मौसम में नमी व आर्द्रता 50 प्रतिशत रही।  कोहरे का असर बाजारों में भी देखने को मिला।   शहर के सिनेमा चौराहे, सदर बाजार व स्टेशन रोड हर जगह अन्य दुकानों की अपेक्षा गर्म कपड़ों की दुकानों पर ज्यादा बिक्री हुई। इसके अलावा फुटपाथ पर लगी गर्म कपड़ों, कैप, मोजे व बच्चों के स्वेटर आदि की खरीदारी हुई। मौसम वैज्ञानिक जयशंकर मिश्रा का कहना है कि ठंड व कोहरे ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। अनुमान है कि कोहरा अभी और प्रभाव दिखाएगा। मौसम में नमी आ चुकी है जिसके बाद अब कोहरे के साथ साथ पारा भी लुढ़कता दिखाई देगा। जिससे और अधिक ठंड महसूस होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें