पास होने पर मिठाई खिलाकर बधाई दी।
- फोटो : अमर उजाला
हरदोई। सीबीएसई दसवीं का परिणाम आते ही मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। जिले के आठ स्कूलों कर रिजल्ट शत प्रतिशत रहा। विद्यार्थियों को उनके गुरुजनों व अभिभावकों ने सफलता पर बधाई दी।
जिले मेें सीबीएसई से संचालित आठ विद्यालय के विद्यार्थियों ने दसवीं की परीक्षा में प्रतिभाग किया था। बोर्ड परीक्षा का शनिवार की शाम परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई।
विद्यार्थियों ने मोबाइल व फोन के माध्यम से परिणाम की जानकारी प्राप्त की। सेंट जेम्स पब्लिक स्कूल के परीक्षा प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि 118 विद्यार्थी दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे। जिसमें सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने 10 सीजीपीए प्राप्त किए। वहीं, 100 से ऊपर विद्यार्थियाें ने 9 सीजीपीए प्राप्त किए। सेंट जेवियर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंधक राकेश पाल ने बताया कि 239 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जिसमें सभी उत्तीर्ण हुए। 29 बच्चों ने 10 सीजीपीए हासिल किए। जबकि दो सौ से ऊपर विद्यार्थियों ने नौ सीजीपीए प्राप्त किए। उनकी सफलता पर शिक्षकों ने बधाई दी।
महर्षि विद्या मंदिर पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में शत प्रतिशत परीक्षा फल रहा। 73 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए थे। विद्यालय के तीन बच्चे 10 सीजीपीए अंक अर्जित किए। जबकि सात विद्यार्थियों ने 9 सीजीपीए प्राप्त किए। गुुरुराम राय पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य जेके शर्मा ने बताया कि विद्यालय के 181 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से सभी उत्तीर्ण हुए। न्यू हाइट्स के शिवम क पूर ने बताया कि विद्यालय का परिणाम सौ प्रतिशत रहा है।