फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में पहले चरण का मतदान आज

Fri, 09 Oct 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन
हरदोई। जिला पंचायत चुनाव के पहले चरण का मतदान शुक्रवार होगा। पांचों ब्लाकों में 451 मतदान केंद्र व 888 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। छह लाख 17 हजार 563 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदाता 2372 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन


प्रथम चरण को लेकर 16 जिला पंचायत व 418 क्षेत्र पंचायत सीटों के लिए शुक्रवार को सांडी, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां व हरपालपुर में मतदान होगा। शांति पूर्वक मतदान कराने के लिए क्षेत्र को  48 सेक्टर व 11 जोन में बांट दिया गया है। प्रत्येक सेक्टर व जोन की जिम्मेदारी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेटों को दी गई है। छह लाख 17 हजार 563 मतदाताओं को मताधिकार का प्रयोग करवाने के लिए 451 मतदान केंद्र व 888 बूथों की व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी रमेश मिश्र ने बताया कि 44 मतदान केंद्रों को अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में रखा गया है। इस पर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ आयोग के प्रेक्षक व कैमरे की भी नजरें रहेंगी। इसके अलावा बिलग्राम विकास खंड को दो जोन व 11 सेक्टरों में विभाजित किया है।

सांडी विकास खंड को भी दो जोन व नौ सेक्टर, हरपालपुर को तीन जोन व 11 सेक्टर, मल्लावां को दो जोन व सात सेक्टर एवं माधौगंज को दो जोन व 10 सेक्टरों में विभाजित करके सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। जिले की 17 जिला पंचायत सीटों में से एक सुरसा पंचम में निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। 16 सीटों पर 211 के दावेदार हैं। क्षेत्र पंचायत में आठ सीटों पर प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं। इसलिए 418 सीटों पर 2159 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथम चरण की तैयारियों का यह बना खाका
48 सेक्टर व 11 जोनों में बंटा प्रथम चरण
451 मतदान केंद्र व 888 मतदेय स्थल किए गए तैयार
6,17,563 मतदाता आज करेंगे मतदान
44 मतदेय स्थल अतिसंवेदनशील प्लस की श्रेणी में
48 सेक्टर व 11 जोनल मजिस्ट्रेटों की भी की गई तैनाती
सांडी, बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, हरपालपुर ब्लाक शामिल

इन मतदाताओं पर लगी हैं सभी की निगाहें
ब्लाक      पुरुष            महिला
सांडी       65326       53182
बिलग्राम    79100       65556
माधौगंज    74461       63325
मल्लावां      47801       41913
हरपालपुर    70102       56797

सभी की निगाहों में होंगे यह मतदान केंद्र
ब्लाक           मतदान केंद्र
सांडी          84
बिलग्राम       102
माधौगंज        100
मल्लावां          72
हरपालपुर       93
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें